Ramgarh News : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. माता रानी को नारियल की बलि देकर पुरोहित से रक्षा सूत्र बंधवाया.
इसे भी पढ़ें
पूजा-अर्चना के बाद ललन सिंह ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके की महिमा अपरंपार है. उन्होंने मां से देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की. मंदिर के पुजारी सुबोध पंडा ने केंद्रीय मंत्री को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई. मौके पर मंत्री के साथ कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

