Search

 
 
 

Ramgarh News : ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, विरोध में एनएच-23 जाम

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सोंढ़ के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव लौट रहे परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास एनएच-23 को जाम कर दिया.
 
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस.

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सोंढ़ के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव लौट रहे परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास एनएच-23 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी मृतका के आश्रितों को मुआवजा देने और ट्रक के मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे.

 


सड़क जाम की सूचना मिलने पर चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई रंजीत महतो व मो. इकबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इस करीब आधे घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया.


ज्ञात हो कि रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सोंढ़ के समीप बुधवार की रात ट्रक (जेएच-02बीएक्स-2173) ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे में गोला थाना क्षेत्र के कोइया गांव निवासी आमना खातून की मौके पर ही मौत हो गयी थी. उनकी 10 वर्षीय नातिन साइमा कौसर का हाथ टूट गया, जबकि पांच वर्षीय पोती आयत परवीन के सिर में गंभीर चोट आई हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही