Search

 
 
 

Ramgarh News : चुटूपालू घाटी में दो वाहनों की भिड़ंत में महिला की मौत, पांच घायल

Ramgarh News : मृतका की पहचान रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी के रूप में बताई जा रही है. बताया गया कि मृतका के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल दि होप अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
 
दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Ramgarh News : जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है.

 

बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चुटूपालू घाटी में रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया. तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

मृतका की पहचान रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी के रूप में बताई जा रही है. बताया गया कि मृतका के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं. जिनमें फिरोज राही (48), तरजा सलिया (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम शामिल है. घायलों को तत्काल सदर अस्पताल और होप अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की गई. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

चुटूपालू घाटी में इससे पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस मार्ग पर एक बार फिर हुए हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही