Search

 
 
 

Ramgarh News :  DAV बरकाकाना के नन्हें बच्चों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ramgarh News :इसी क्रम में विद्यालय के नन्हें बच्चों ने अपने घरों से पौधे लाकर शिक्षिकाओं के निर्देशन में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया .बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया. इससे पहले भी बच्चों द्वारा लगाए गए कई पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी बच्चों ने स्वयं संभाली है.
 
DAV बरकाकाना

Ramgarh News : सीसीएल प्रति वर्ष कोयलांचल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के साथ विद्यालय में थी स्वच्छता पखवाड़ा मनवाने का बीड़ा उठाती है. इसके तहत स्वच्छता मित्र लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं, इनका ऐसा प्रभाव पड़ा है कि डीएवी बरकाकाना के बच्चे केवल डस्टबिन का सही उपयोग ही नहीं करते बल्कि अपने घरों में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हैं.

 

इसी क्रम में विद्यालय के नन्हे बच्चों ने अपने घरों से पौधे लाकर शिक्षिकाओं के निर्देशन में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया .बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया. इससे पहले भी बच्चों द्वारा लगाए गए कई पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी बच्चों ने स्वयं संभाली है.

 

पौध लगाते समय बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था.इस अवसर पर बच्चों ने डू नॉट कट ट्री  एवं खाली करना जंगल को यह तो अच्छी बात नहीं गीत गाए .इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने नन्हे बच्चों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता को देखते हुए कह सकते है कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है. 

 

और निश्चित ही एक दिन हम पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण पा लेंगे. आवश्यकता बस इस बात की है कि हमारे शिक्षक बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के एक-एक घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाएं और यह प्रयास जो हम करेंगे वह दूसरों के लिए ही नहीं होगा बल्कि अपने लिए होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही