Search

 
 
 

Ramgarh News : राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी- चंद्रप्रकाश

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी है. इसीलिए आजसू पार्टी युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है. ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.
 
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी.


कार्यकर्ता सम्मेलन में दर्जनों युवाओं ने ली आजसू की सदस्यता

Ramgarh : रामगढ़ जिले के भुचुंगडीह में शुक्रवार को आजसू पार्टी का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी है. इसीलिए आजसू पार्टी युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है. ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि पूरे राज्य में लूट व भ्रष्टाचार का आलम है. पानी-बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है. छात्रों की छात्रवृत्ति बंद है. 


युवा नेता पीयूष चौधरी ने कहा कि आजसू के प्रयास से रामगढ़ जिला बना. जिले में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व आईटीआई कॉलेज खोलवाया. दर्जनों हाई स्कूल खुले. लेकिन विकास में रामगढ़ जिला काफी पीछे चला गया है. इसलिए व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा.


सम्मेलन को मांडू विधायक तिवारी महतो, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार दांगी व अमृतलाल मुंडा ने भी संबोधित किया. मौके पर कुणाल महतो, मनोज कुमार महतो, एजेकेएसएस अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, भानुप्रकाश महतो, दशरथ महतो, देवकी महतो, मुकेश सिन्हा, लालबिहारी महतो, ओमप्रकाश चौधरी, हीरालाल महतो, रोहित सोनी, अजय बंगाली, विशाल वर्मा, कर्ण वर्मा सहित कई मौजूद थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही