Ramgarh News : रामगढ़ जिले के चितरपुर का निवासी जोया परवीन को ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष (महिला विभाग) सहनाज खातून ने उनके मनोनयन का पत्र जारी किया. जोया परवीन ने बोर्ड की केंद्रीय कमेटी के समक्ष आवेदन दिया था. साक्षात्कार के बाद उनका चयन किया गया है.
इसे भी पढ़ें
जोया परवीन ने कहा कि वह अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगी. इनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में कांग्रेस नेता सगीर अंसारी, हुसैन खान, गुलाम रब्बानी, बन्नी गांधी, गुलरेज अख्तर, गुलाम सरवर, कौसर रजा, शब्बीर अंसारी, अख्तर आजाद, रितेश दास, रियासत खान, सेनोवर आलम, सिकंदर अंसारी, मो नासिर, मो आशिक, कौनैन अहमद शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

