Search

 
 
 

रामगढ़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 22 नामांकन दाखिल

 
Ramgarh: एपीआरओ भावेश चौधरी की देखरेख में जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ. रामगढ़ के सर्किट हाउस में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई. जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 नामांकन दाखिल हुए. इससे पूर्व एपीआरओ भावेश चौधरी ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों को पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता जो, सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाया है, वह जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है. इसे भी पढ़ें- शिक्षक">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-cm-mamta-banerjee-took-action-on-partha-chatterjee-removed-from-the-post-of-minister/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया
एपीआरओ ने कहा कि पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी. कहा कि अभी सारे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय में विस्तृत जांच के बाद जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, कार्यकारी जिलाअध्यक्ष कमाल शहजादा, रियाज अहमद, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र नाथ चौधरी, जकाउल्लाह, मुकेश यादव, पंकज प्रसाद तिवारी, अनु विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, तारिक अनवर और केडी मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamta-in-crisis-due-to-arrest-of-minister-partha-chatterjee-recovery-of-crores-voices-of-differences-emerged-in-tmc/">पश्चिम

बंगाल : मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से ममता संकट में, TMC में मतभेद के स्वर उभरे, पार्थ को हटाने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही