Ramgarh : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में की गई. जिसका संचालन पूर्व अध्यक्ष पावेल कुमार ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि की हैसियत से प्रदेश महासचिव चंद्रदीप महतो उपस्थित हुए. महासचिव चंद्रदीप महतो ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ राज्य कमेटी के तत्वावधान में 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें पूरे जिले के प्रत्येक पंचायत से चार स्वयंसेवक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपनी मांगों के प्रति सरकार को सचेत करने का काम करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री के साथ 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक सचिव करने, स्वयंसेवक को प्राप्त होने वाले प्रोत्साहन राशि को हटाकर एक उचित मानदेय तय करने, स्वयंसेवकों को स्थायी करने, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का समायोजन करने की मांग रखेंगे. अगर वर्तमान सरकार इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को तेज करेंगे. इसका असर रामगढ़ उपचुनाव पर भी पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : DGP">https://lagatar.in/dgp-ajay-kumar-singh-took-charge-said-will-work-to-maintain-peace-in-the-state/">DGP
अजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कहा- राज्य में अमन चैन कायम करने का करेंगे काम इस बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अनिल कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष बालदेव करमाली, जगरनाथ महतो, मनोज कुमार महतो, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार, विकास कुमार, देवंती कुमारी, रीता देवी, सरिता देवी, खुशबू कुमारी, मंजू कुमारी, यमुना प्रसाद केवट, प्रदीप कुमार, नकुल कुमार, अक्षय कुमार, मनोहर मुंडा, आदित्य कुमार, रंजीत कुमार, राजू बेदिया, वीरेंद्र महतो, रामप्रवेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking
: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद [wpse_comments_template]
रामगढ़ : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने सरकार को चेताया, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो…

Leave a Comment