Search

 
 
 

रामगढ़ : पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण व सफाई

 
Ramgarh : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को नमामि गंगे योजना व मिशन लाइफ ने नगर परिषद वार्ड नंबर 10 के फुलसराय तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने मौजूद लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी. फिर नमामि गंगे योजना और मिशन लाइफ के उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं, वैसे में हम सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करने की जरूरत है. वहीं उन्होंने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने, ऊर्जा का इस्तेमाल आवश्यकता अनुसार करने की सलाह दी. साथ ही अन्य जानकारियां देने के साथ ही लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होने को कहा. इसे भी पढ़ें - रेसलर">https://lagatar.in/wrestler-sakshi-malik-withdraws-from-the-movement-returns-to-railway-job/">रेसलर

साक्षी मलिक आंदोलन से पीछे हटीं, रेलवे की नौकरी पर लौटीं

मनुवा तालाब परिसर में श्रमदान कर की गई सफाई

कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी,जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने मनुवा तालाब परिसर में श्रमदान कर सफाई की. वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की ओर से वृक्षारोपण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र की ओर से किया गया. इसे भी पढ़ें - 4.34">https://lagatar.in/fire-and-home-guard-department-buildings-will-be-repaired-in-6-districts-at-a-cost-more-than-4-crores/">4.34

करोड़ की लागत से 6 जिलों में अग्निशमन व होमगार्ड विभाग के भवन होंगे रिपेयर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही