Search

 
 
 

रामगढ़ : चितरपुर में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

 
हम सबों की भागीदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक राष्ट्र को बनाएंगे विकसित : मुखिया Ramgarh: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को चितरपुर पूर्वी पंचायत में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. मौके पर मुखिया भानु प्रकाश महतो ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है. केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि हम सबों की भागीदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक राष्ट्र को विकसित बनायेंगे. इसे भी पढ़ें-चेन्नई">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-returned-to-ranchi-from-chennai/">चेन्नई

से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म

पीएम का मूलमंत्र सबका विकास : गणेश स्वर्णकार

वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार ने कहा कि प्रधानमंत्री का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सब का प्रयास. निरंतर प्रगति के पथ पर चलते हुए भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना रही है. कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना का लाभ होने वाली गृहिणियों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया. मौके पर मौजूद सभी लोगों ने विकसित भारत के निर्माण को लेकर सामूहिक रूप से संकल्प लिया. मौके पर सांसद‌ प्रतिनिधि दीनबन्धु पोद्दार, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, सत्यनारायण पोद्दार, पीएन सिंह, अर्जुन वर्मा, जेई रवि कुमार, राजेन्द्र सोनार, मंजीत सोनी, संजीत सोनी,श्याम प्रसाद, सुभम कुमार, दीपक कुमार, उमेश प्रसाद, बंटी कुमार, खेदन स्वर्णकार सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-youth-suicide-case-in-utpad-bhawan-people-blocked-lalpur-chowk-with-dead-body/">रांचीः

उत्पाद भवन में युवक खुदकुशी मामला, शव के साथ लोगों ने लालपुर चौक किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही