Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 115 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 115 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर पतरातू एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी ने भुरकुंडा थाने में पीसी कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि सुंदरनगर भुरकुंडा के ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार पिता गुलाब खरवार द्वारा गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है.सूचना के सत्यापन के पश्चात पुलिस टीम का गठित कर छापेमारी की गई. इसमें घर की तलाशी के लिए पुलिस ने विक्की खरवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस दिया. इसे पढ़ें- तमिलनाडु">https://lagatar.in/new-turn-in-tamil-nadu-politics-rift-in-nda-aiadmk-breaks-ties-with-bjp/">तमिलनाडु

की राजनीति में नया मोड़, NDA में दरार, AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ा
इसके बाद छानबीन के क्रम में ब्रजेश खरवार और रंजीत यादव पिता राजदेव राय पटेलनगर निवासी के घर से कुल 115 किलो गांजा बरामद किया गया. वहीं अनुसंधान के क्रम में राजकुमार यादव पिता भगवान राय पटेलनगर निवासी को भी हिरासत में लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में भुरकुंडा ओपी प्रभारी मयंक प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पूरन सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-meaning-of-renunciation-is-freedom-from-attachment-or-greed-for-respect-and-honour-pandit-munna-lal/">धनबाद:

 त्याग का अर्थ मोह या मान-सम्मान के लोभ से छुटकारा: पंडित मुन्ना लाल
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही