Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः डाक विभाग ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान, 200 बच्चों ने जमा किया फॉर्म

अभियान में स्कूलों में डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई. इस दौरान करीब 200 बच्चों से शून्य बैलेंस पर बेसिक खाता खोलने के लिए फॉर्म जमा लिया गया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : डाक विभाग की ओर से रामगढ़ के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया. सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान व डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में स्कूलों में डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई. इस दौरान करीब 200 बच्चों से शून्य बैलेंस पर बेसिक खाता खोलने के लिए फॉर्म जमा लिया गया. वहीं, कई शिक्षकों ने डाक जीवन बिमा कराया. अभियान का नेतृत्व मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय कर रहे थे.

 

 

इस दौरान रामगढ़ के प्रतिष्ठित गणिनाथ स्कूल के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को डाक विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक जेपी द्विवेदी भी मौजूद थे. सभी शिक्षकों को डाक विभाग का वार्षिक कैलेंडर दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही