Search

रामगढ़ : बरकाकाना क्षेत्र में 28 सितंबर को निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी

Ramgarh:  एदारा-ए-शरिया रामगढ़ की अंसाराबाद दुर्गी, नया नगर बरकाकाना में बैठक हुई. इसमें 28 सितंबर को जुलूस ए मुहम्मदी निकाले जाने का निर्णय लिया गया. बैठक की सदारत एदारा ए शरिया के सदर हाजी मो. खलील ने किया जबकि संचालन हाजी ताहिर हुसैन ने किया. बरकाकाना क्षेत्र के सभी गांव पीरी, बरकाकाना, मसमोहना, दुर्गी, घुटुवा, केलहुपतरा आदि का जुलूस अपने अपने गांव से नियत समय पर निकल कर दो नंबर गेट तक पहुंचेगा. उसके बाद सभी जुलूस एक साथ मिल कर सीसीएल कालोनी मजार रोड होते हुए एदारा ए शरिया अंसाराबाद दुर्गी, नया नगर बरकाकाना पहुंचेगा. बैठक में हाजी मो खलील, हाजी ताहिर हुसैन, प्रो शाहनवाज खान, नसीम अख्तर, हाजी मो रशिद, नसीर अहमद, मौलाना रियाज अहमद हनफी, जलील अंसारी, सहमत अली, आजाद अंसारी, कलीम अंसारी, नसीम अंसारी, इशराफील अंसारी, मनसुर अंसारी, साजिद अंसारी, वारिस अहमद, विक्की खान, राजा खान, निजाम राय, सोहेल अंसारी, बाबू अंसारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/there-is-a-conspiracy-to-make-jharkhand-tribal-free-bedia/">झारखंड

को आदिवासी मुक्त बनाने का हो रहा है षडयंत्र : बेदिया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp