Search

रामगढ़: पीवीयूएनएल का क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल के साथ सम्पन्न, लबगा टीम ने कप पर जमाया कब्जा

Ramgarh: पीवीयूएनएल की सीएसआर के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को उत्साह व रोमांच के साथ सम्पन्न हो गया. फाइनल मैच में लबगा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 136/6 का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पतरातू टीम 115/6 रन ही बना सकी. इस प्रकार लबगा टीम ने 21 रनों से पतरातू को हरा टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.

 

मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपुल को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया. उन्होंने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ एक विकेट भी हासिल किया. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार तलातांड के फरहान को दिया गया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 126 रन बनाए. वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब तलातांड के मुकेश राज को मिला, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार लबगा के रमनित को प्रदान किया गया.

 

समापन समारोह में पीवीयूएनएल के सीजीएम अनूपम मुखर्जी एवं जियाउर रहमान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की. इस अवसर पर लबगा, पतरातू एवं हेसला के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं. पीवीयूएनएल की यह पहल ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है.

 

टूर्नामेंट के सफल आयोजन ने गांवों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत किया तथा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया. पीवीयूएनएल भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को निरंतर बढ़ाता रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp