Search

 
 
 

Ramgarh : टूटी झरना शिव मंदिर में पहुंचा अजगर, श्रद्धालुओं में दहशत

Ramgarh News  :  मंदिर के पुजारी ने बताया कि टूटी झरना शिव मंदिर में अक्सर सांप दिखाई देते हैं. लेकिन पहली बार मंदिर में अजगर सांप पहुंचा है. शिवलिंग के समीप अजगर को देखकर श्रद्धालु काफी भयभीत हो गए. वहां मौजूद कुछ लोगों ने अजगर को भगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा.
 
मंदिर में अजगर
  •  पुजारी बोले—मंदिर में सांपों का आना आम, लेकिन पहली बार दिखा अजगर
  • वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Ramgarh News  :  जिले के बहुचर्चित टूटी झरना शिव मंदिर में शनिवार की सुबह भगवान शिव के शिवलिंग के समीप अचानक एक अजगर सांप पहुंच गया. अजगर को मंदिर परिसर में देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

 

मंदिर के पुजारी ने बताया कि टूटी झरना शिव मंदिर में अक्सर सांप दिखाई देते हैं. लेकिन पहली बार मंदिर में अजगर सांप पहुंचा है. शिवलिंग के समीप अजगर को देखकर श्रद्धालु काफी भयभीत हो गए. वहां मौजूद कुछ लोगों ने अजगर को भगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा.

 

मंदिर में अजगर सांप दिखने की खबर सुनकर वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया. जिसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. 

 

इसे भी पढ़ें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही