Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे GM ने रामगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने के दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी शुक्रवार को रामगढ कैंट पहुंचीं. उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. महाप्रबंधक के साथ डीआरएम और रेलवे के कई वरीय पदाधिकारी थे. महाप्रबंधक ने डाटा कंट्रोल रूम, प्लेटफार्म, ओएफसी रूम, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर  और रेलवे क्वार्टर कॉलोनी का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान रामगढ़ के स्थानीय और जनप्रतिनिधियों ने जीएम से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें-  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-new-twist-has-started-coming-in-debu-das-murder-case-was-there-a-plan-of-murder-in-the-jail-itself/">जमशेदपुर

: देबू दास हत्याकांड में आने लगा है नया मोड़, कहीं जेल में ही तो नहीं बनी थी हत्या की योजना    

अंडरपास सड़क बनाने की मांग

उन्होंने स्थानीय समस्याओं के बारे में जीएम को बताया. इस दौरान रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव ने अंडरपास सड़क बनाने की मांग की. बताया कि एक रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है. इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. इसके लिए अंडरपास बनायी जाय. SER GM अर्चना जोशी ने कहा कि स्टेशन परिसर को अपग्रेड करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. कहा कि स्टेशन परिसर में सुविधाएं देखी जा रही हैं. जिसे अपग्रेडेशन करने की आवश्यकता है उसे देखा जा रहा है. कहा कि सबसे जरूरी चीज सेफ्टी है, उस पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-  हटिया">https://lagatar.in/hatia-mla-naveen-jaiswal-ended-the-hunger-strike-of-vaishya-morcha/">हटिया

विधायक नवीन जायसवाल ने वैश्य मोर्चा की भूख हड़ताल को खत्म कराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही