Search

 
 
 

रामगढ़ : गया से लापता युवक को रजरप्पा पुलिस ने स्वजनों से मिलाया

 
Ramgarh:  रजरप्पा थाना पुलिस ने एक लापता युवक को उसके परिजनों से मिलाया. युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन युवक ने जब अपने गांव का नाम परिया थाना अंतर्गत सोलरा बताया तो रजरप्पा थाना पुलिस ने परिया पुलिस से संपर्क साधकर युवक के परिजनों का पता लगाया. बुधवार को युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. पिछले दो मार्च से यह युवक भटक रहा था. जब इसे रजरप्पा थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने गश्ती के दौरान घूमते दिखाई दिया तो रोक कर पूछताछ की गई तो पाया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है. अपना नाम राजू दास और गांव सोलरा के रहने वाला बताया. जब मामला कुछ संदिग्ध लगा तो युवक को पुलिस ने थाना लाया. पूछताछ की गई तो युवक ने अपने परिवार वालों का पूरा पता बता दिया. युवक का साला रविन्द्र कुमार ने युवक की पत्नी गुड़िया देवी, मा सोनामंती देवी और पुत्र अमित कुमार को लेकर रजरप्पा थाना पहुंचे. थाने में युवक को देख परिवार वालों की आंखे भर आई. साथ ही उसने इस नेक कार्य के लिए थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/governments-failures-and-negative-thinking-pushed-the-state-back-sudesh-mahto/">सरकार

की नाकामियों और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही