Search

 
 
 

रामगढ़: मतकम्मा चौक से चिकोर तक सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर और पतरातू प्रखंड से 12 किलोमीटर की दूरी पर मतकम्मा चौक से लेकर चिकोर तक की सड़क की स्थित दयनीय है. हालत ऐसी है कि ढाई किलोमीटर की इस सड़क पर 234 गड्ढे हो गए हैं. इसे लेकर न तो जिला प्रशासन गंभीर है और न ही बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद. सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. मतकम्मा,लपंगा, लादी और चिकोर की आबादी लगभग बीस हजार है. लोगों को मुख्य सड़क तक आने का यही एक मुख्य मार्ग है. बरसात के दिनों में सड़क पर जल जमाव हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 30 वर्ष पूर्व बड़कागांव के पूर्व विधायक रमेन्द्र कुमार के कार्यकाल में यह सड़क बनी थी. सड़क बनने के बाद सिर्फ एक बार 2003 में बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के कार्यकाल में सड़क की मरम्मती हुई थी. उसके बाद अभी तक इस सड़क में कोई भी कार्य नहीं हुआ. जिसकी वजह से सड़क की यह दशा है. बता दें कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में लोकनाथ महतो के बाद कांग्रेस के योगेन्द्र शाव, निर्मला देवी और अंबा प्रसाद विधायक बने. इसके बाद भी सड़क नहीं बन सकी. इसे भी पढ़ें- शिक्षक">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-cm-mamta-banerjee-took-action-on-partha-chatterjee-removed-from-the-post-of-minister/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया भदानीनगर मतकम्मा चौक से चूट्टूपालू और चिकोर से कोड़ी बाजार तक 35 किलोमीटर तक सड़क निर्माण होना था. जिसका क्रेडिट सांसद जयंत सिन्हा और विधायक अंबा प्रसाद दोनों लेना चाह रहे थे. लेकिन सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटक गया. पथ निर्माण विभाग के अभियंता भी सड़क का सर्वे करने आये थे. उन्होंने कहा था कि सड़क की डीपीआर बन कर तैयार है. सड़क 105 करोड़ की लागत से बनेगी. बहुत जल्द टेंडर निकलेगा. सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. सड़क निर्माण के लिए टेंडर तो निकला, लेकिन निर्माण की प्रक्रिया आगे नही बढ़ी. वर्तमान में सांसद और विधायक के कारण सड़क निर्माण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई है. हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं. बरसात आने के बाद सड़क पर कीचड़ से भर जाता है. अंबा प्रसाद ने कहा कि रोड सेक्रेटरी से बात हुई है. उन्होंने इस सप्ताह में काम शुरू करवाने की बात कही है. इस सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamta-in-crisis-due-to-arrest-of-minister-partha-chatterjee-recovery-of-crores-voices-of-differences-emerged-in-tmc/">पश्चिम

बंगाल : मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से ममता संकट में, TMC में मतभेद के स्वर उभरे, पार्थ को हटाने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही