Search

 
 
 

रामगढ़ : सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों बच्चे घायल, अभिभावकों ने किया हंगामा

 
Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के NH -23 पर शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस अनियंत्रित हो कर पलट गयी. बस पलटने से दर्जनों बच्चे घायल हो गये. बस पर करीब 60-70 बच्चे सवार थे. सूचना पाकर घटनास्थल पर बच्चों के अभिभावक पहुंच गये और बच्चों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले गये. अभिभावक सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बाहर हंगामा कर रहे हैं. स्कूल प्रबंधक से अभिभावकों की मांग है कि जर्जर बस को बदलकर नया बस लाया जाये. ताकि उनके बच्चे सुरक्षित रहें.  (पढ़े, अग्निपथ">https://lagatar.in/rahul-gandhis-tweet-on-agneepath-scheme-pm-cant-hear-anything-except-the-voice-of-his-friends/">अग्निपथ

योजना पर राहुल गांधी का ट्वीट, प्रधानमंत्री को अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता)

बस की मेन पत्ती टूटने से अनियंत्रित हो गयी बस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Untitled-66.jpg"

alt="" width="1080" height="568" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्चों से भरी बस छत्तर से बाजार समिति स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आ रही थी. तभी व्यवहार न्यायालय के समीप NH-23 पर बनी ठोकर में उछलने से बस की मेन पत्ती टूट गयी. जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. देखें वीडियो :  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही