Search

 
 
 

रामगढ़ : खेल क्लबों को दिये गये खेल किट और फुटबॉल

 
Ramgarh: मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर भाग लेने वाले दुलमी प्रखंड के सभी पंचायतों को खेल किट और ग्राम स्तर पर गठित सभी सिदो कान्हू खेल क्लबों को दो-दो फुटबॉल दिये गये. मौके पर मारकस हेमरोम, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़, सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुलमी, प्रखंड के सभी मुखिया मौजूद थे. प्रखंड स्तर पर भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को खेल किट दिया गया. प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों को जिला प्रशासन ने ट्रैकसूट भी दिया. साथ ही दुलमी प्रखंड के ग्रामीण स्तरीय सभी गठित सिदो कान्हू युवा खेल क्लबों को जिला प्रशासन ने दो-दो फुटबॉल देकर सम्मानित किया. जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम ने युवाओं का हौसला बढ़ाया और खेल में आगे बढ़ने के लिए शुभकामना दी. मौके पर डे बोर्डिंग प्रशिक्षक भोला नाथ महली, प्रकाश महतो, खिलाड़ी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-family-to-be-afraid-soren-family-to-fight-supriyo/">मोदी

परिवार डरने वाला, सोरेन परिवार लड़ने वाला- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही