Search

रामगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट :  मृतक मजदूरों के परिजनों को 21 लाख मुआवजा व अन्य शर्तों पर सहमति के बाद धरना समाप्त

Ramgarh : अरगड्डा हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के फर्नेस में हुए विस्फोट में झुलसे दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और फैक्ट्री के मुख्य गेट पर लोग धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए. 

 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की. हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 15 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा गया. अंततः दोनों पक्षों में वार्ता हुई और मृतकों के परिजनों को 21 लाख रुपए मुआवजा और अन्य कुछ शर्तों की मंजूरी के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया.

खबर यह भी है कि अहले सुबह एक और घायल मजदूर वृजलाल बेदिया (महुआटांड़, हेसला)  ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई है. अन्य घायलों का इलाज जारी है. 

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

फर्नेस में विस्फोट होने से 9 मजदूर झुलसे

गौरतलब है कि झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के फर्नेस में सोमवार सुबह हुए धमाके में नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया. मृतकों में बिजुलिया निवासी अकीला राय और महुआटांड़ के अशोक बेदिया शामिल हैं.

 

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग फैक्ट्री गेट पर जमा हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन में रामगढ़ विधायका ममता देवी समेत विभिन्न दलों के नेता भी मौजूद रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp