Search

 
 
 

अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी, बहुबाजार से कर्बला चौक तक हटाए गए अवैध कब्जे

नगर निगम के विजिलेंस टीम ने मंगलवार को कर्बला चोक से बहुबाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों समेत दर्जनों पुलिस फोर्स की सुरक्षा में सड़क किनारे अवैध तरीके से चलाए जा रहे दुकानों को हटाया गया. नगर टीम ने जेसीबी लगाकर गुमटी को तोड़ दिए. इसके साथ ही नगर निगम के कर्मियों ने तिरपाल, होटल के चूल्हा ऑन द स्पॉट हटाए.
 
  • दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम

Ranchi : नगर निगम के विजिलेंस टीम ने मंगलवार को कर्बला चोक से बहुबाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों समेत दर्जनों पुलिस फोर्स की सुरक्षा में सड़क किनारे अवैध तरीके से चलाए जा रहे दुकानों को हटाया गया. नगर टीम ने जेसीबी लगाकर गुमटी को तोड़ दिए. इसके साथ ही नगर निगम के कर्मियों ने तिरपाल, होटल के चूल्हा ऑन द स्पॉट हटाए.

 


दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम

कर्बला चौक से लेकर बहुबाजार तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिन दुकानदारों ने दुकान से संबंधित कागजात दिखाए हैं उन्हें रिन्यूअल कराने को कहा गया है. इसके साथ ही जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नही था, उन्हें दुकान हटाने के लिए दो दिन की समय दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही