Search

 
 
 

सरायकेला : सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, वारदात CCTV में कैद

जिले में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधी आए दिन गोलीबारी, हत्या सहित अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है.
 

Saraikela :  जिले में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधी आए दिन गोलीबारी, हत्या सहित अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है.

 

यहां आशियाना इलाके के सालडीह बस्ती में मंगलवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की है. पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैला गई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:55 बजे की है. दो बदमाश घर के बाहर पहुंचे और भाजपा नेता सपन दास के घर की खिड़की की तरफ तीन राउंड फायरिंग कर दी. घटना के समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद घर में किराये पर रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही