Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः कुजू से चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक लेकर जा रहे युवक कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि इससे पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में भी वह शामिल था.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. बाइक की चोरी सीसीएल तोपा परियोजना स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास से पिछले 14 मार्च को हुई थी. इस मामले में आरा कांटा निवासी अमान अंसारी के बयान पर कुजू ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

 

ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान बुधवार की रात करीब 10 बजे कुजू डायवर्सन के पास से चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने बाइक लेकर जा रहे युवक कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि इससे पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में भी वह शामिल था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही