Search

 
 
 

रामगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

 
Ramgarh : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मो. जावेद हुसैन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार चौधरी के साथ पतरातू प्रखंड के बरकाकाना, घुटुवा, चैनगड्डा, भुरकुंडा, भदानी नगर क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए पर्व मनाने, निर्धारित सीमा में डीजे का इस्तेमाल करने, किसी भी हाल में डीजे के माध्यम से आपत्तिजनक गाने नहीं बजने देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडालों में वॉलेंटीयर्स की प्रतिनियुक्ति की जानकारी लेते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-enjoy-the-worship-on-foot-vehicles-will-have-to-be-parked-two-km-before-the-pandal/">धनबाद

: पैदल ही लें पूजा का आनंद, पंडाल से दो किमी पहले ही खड़े करने होंगे वाहन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही