Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी ने किया रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण किया

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने चितरपुर प्रखंड स्थित मां छिन्नमस्तिका सिद्धपीठ मंदिर रजरप्पा का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को धार्मिक कार्यों के दौरान कोरोना से बचाव हेतु सामाजिक दूरी एवं मास्क सहित सभी दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

बिना मास्क वालों को कोई सामग्री ना दें

इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में लगायी जाने वाली दुकानों के संचालकों को बिना मास्क लगाये आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई सामग्री ना देने एवं भीड़ एकत्रित न होने देने का निर्देश दिया. निरक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मंदिर परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने एवं साफ-सफाई बनाये रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - रॉकेट">https://lagatar.in/rocket-engineering-expert-s-somnath-appointed-new-isro-chief/">रॉकेट

इंजीनियरिंग के एक्सपर्ट एस सोमनाथ बने नये ISRO चीफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही