Search

 
 
 

रामगढ़ : घर से किशोर लापता, रजरप्पा थाना में आवेदन

 
Ramgarh: रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव से एक किशोर अपने घर से लापता है. इस संबंध में कुल्ही गांव निवासी तरूपेश कुमार तरूण ने अपने 16 वर्षीय पुत्र राजदीप कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट रजरप्पा थाने में दर्ज करवाई है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि 20 फरवरी को दिन के करीब एक बजे से उनका पुत्र राजदीप घर से गायब है. इसके बाद पूरे गांव में खोजबीन की. रिश्तेदारों और बेटे के दोस्तों के पास भी पता लगाया, लेकिन बेटे का कुछ अता-पता नहीं चल सका. आवेदन के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लापता किशोर की खोजबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-balliapurs-daughter-in-law-sagari-baral-becomes-the-new-sdo-of-deoghar/">धनबाद

: बलियापुर की बहू सागरी बराल बनीं देवघर की नई एसडीओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही