Search

 
 
 

रामगढ़ : विकास कार्यों की राशि खर्च नहीं करने वाले मुखिया को देना होगा स्पष्टीकरण, डीसी ने दिये निर्देश

 
Ramgarh : डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों व 15वें वित्त आयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू ने डीसी समेत बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों को 15वें वित्त आयोग के तहत ली गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. समीक्षा के क्रम में डीसी ने पाया कि कई पंचायतों के मुखिया विकास कार्यों को लेकर राशि खर्च नहीं कर पाये. इन लोगों से जिला पंचायती राज पदाधिकारी को स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. साथ ही डीसी ने वर्तमान में 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा डीसी को बताया गया कि रामगढ़ जिले के 125 पंचायतों में से 120 पंचायतों में पंचायत भवन निर्मित है. वहीं शेष 5 पंचायत भवन निर्माणाधीन है. मौके पर डीसी ने नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बैठक के दौरान डीसी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर जिले में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही