Search

 
 
 

रामगढ़: जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की डीडीसी ने की समीक्षा

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक बी सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.
 

Ramgarh : जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक बी सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

 

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से ली.

 

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें तत्काल हैंडोवर करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने वर्तमान में जल जीवन मिशन के माध्यम से आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता के द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रामगढ़ जिले में चार योजनाएं निर्माणाधीन है जिनके माध्यम से 28480 घरों को जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है. इस संबंध में उपायुक्त ने तीव्र गति से कार्य करने एवं जल्द से जल्द योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 

जल जीवन मिशन के सफल संचालन हेतु बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने ग्राम जल स्वच्छता समिति की नियमित बैठक आयोजित करने एवं उनके माध्यम से विभिन्न कार्य किए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

 

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिल जन संपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, जिला शिक्षा अधीक्षक, यूनिसेफ सहयोगी संस्था से निर्भय कुमार मोदी, जिला समन्वक मोइनुल इस्लाम सहित अन्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही