Ramgarh : मंगलवार को आंशिक सूर्यग्रहण के कारण रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर के कपाट बंद रहे. बताते चले कि भारत समेत दुनिया के कई हिस्सो में आंशिक सूर्यग्रहण शाम को दिखा. यह साल का पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण है. बताया जा रहा है कि 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दीपावाली पर सूर्य ग्रहण लग रहा है. ये ग्रहण इस बार तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगा. सूर्यग्रहण के कारण देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर का कपाट बंद रहा. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-childrens-fair-at-sun-temple-sidgora-from-november-12-rajya-sabha-deputy-chairman-will-inaugurate/">जमशेदपुर
: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में बाल मेला 12 नवंबर से, राज्यसभा के उपसभापति करेंगे उद्घाटन
में आज से ऋषि राज, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सुनक को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, शपथ दिलाई [wpse_comments_template]
: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में बाल मेला 12 नवंबर से, राज्यसभा के उपसभापति करेंगे उद्घाटन
श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध
ग्रहण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना बंद रहा. ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे मंदिर परिसर को पंचद्रव्य से स्नान कराया जायेगा. मां भगवती की विशेष पूजा की जाएगी. मां भगवती को कई द्रवों से स्नान के बाद उनका श्रृंगार किया जाएगा और पूजा अर्चना के बाद विशेष आरती भी किया जाएगा. इसके बाद बाद ही आम श्रद्धालुओं के लिए मां का दरबार खोला जायेगा. रजरप्पा मंदिर के पुजारी सुभाशीष पंडा ने कहा कि दोपहर से शाम 6 बजकर 32 मिनट तक सूर्य ग्रहण के समय मंदिर का कपाट बंद रहेगा. सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद मां छिन्नमस्तिका का दरबार खोला दिया जाएगा जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना की जाएगी. इसे भी पढ़ें–ब्रिटेन">https://lagatar.in/in-britain-from-today-rishi-raj-maharaja-charles-iii-appointed-sunak-as-prime-minister-administered-the-oath/">ब्रिटेनमें आज से ऋषि राज, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सुनक को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, शपथ दिलाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment