Search

 
 
 

रामगढ़ घाटी में ट्रेलर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

 
Ramgarh :  जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुट्टूपालू घाटी में एक ट्रेलर ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर ही पलट गया. जिससे रांची पटना हाईवे पर परिचालन बाधित हो गया है. इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. जिसमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. (पढ़ें, लोग">https://lagatar.in/i-dont-care-what-people-say-i-will-keep-going-to-the-temple-sara-ali-khan-gave-a-befitting-reply-to-the-trollers/">लोग

क्या कहते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं मंदिर जाती रहूंगी, सारा अली खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जबाव)
 

एक-एक करके ट्रेलर ने पांच गाड़ियों को टक्कर मारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरिया लदे ट्रेलर ने पहले मिनी टर्बो ट्रक को टक्कर मारी. उसके बाद कार को, फिर एक-एक करके बुलेट, ट्रेलर और बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच ही पलट गया. जिसके कारण ट्रेलर में लदा सरिया (छड़) सड़क के दोनों ओर बिखर गया और रोड पूरी तरह जाम हो गया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/womans-body-found-hanging-from-tree-in-palamu/">पलामू

में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

पिछले तीन घंटे से दोनों लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और  रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी. रेस्क्यू टीम एंबुलेंस के साथ आधे घंटे बाद पहुंची. जबकि रेस्क्यू टीम के अन्य सदस्य एक घंटे के बाद पहुंचे. हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से दो क्रेन को मंगाकर सड़क पर पलटे हुए ट्रेलर को हटवाया. सड़क के दोनों लेन में पसरे सरिया की वजह से दोनों लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित है. पिछले तीन घंटों से पुलिस सरिया हटाने और जाम को खत्म करवाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/little-angel-came-to-mukesh-ambanis-house-nita-ambani-became-grandmother-of-akash-shlokas-child/">मुकेश

अंबानी के घर आयी नन्हीं परी, आकाश-श्लोका के बच्चे की दादी बनी नीता अंबानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही