Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Ramgarh: वेस्ट बोकारो डिवीजन में बेसिक लाइफ सपोर्ट विषय पर ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम टाटा स्टील फ़ाउंडेशन ने किया. इसमें किसी भी आकस्मिक हालात में घायल या बीमार व्यक्ति, जिन्हे हार्ट अटैक आया हो या दुर्घटना में घायल हो गया हो, उसके जीवन रक्षा के लिए तत्काल सहायता देने के बारे में बताया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन वेस्ट बोकारो के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और निकटतम प्रोग्राम पार्टनर्स ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें- शिक्षक">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-cm-mamta-banerjee-took-action-on-partha-chatterjee-removed-from-the-post-of-minister/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), औटोमटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) शरीर के स्वसन मार्ग में बाहरी कारणों से रुकावट (घुटन), हेमलिच मानेऊवर (श्वासनली से रुकावट को हटाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रिया) और सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के जान बचाने के लिए किए जाने वाले उपाय का लाइव डेमो कर विस्तार से बताया गया. इस सत्र का संचालन डॉ रूपम सुरीन, डॉ प्रबल घोष, चंद्र भूषण और माधा तांती ने टीएसएफ कॉन्फ्रेंस हॉल में किया. प्रशिक्षण सत्र में 42 कर्मचारियों, अधिकारियों और निकटतम प्रोग्राम पार्टनर्स ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन टीएसएफ वेस्ट बोकारो डिवीज़न के यूनिट हेड केशव केआर रंजन के नेतृत्व में किया गया. इसमें टीएसएफ वेस्ट बोकारो डिवीज़न के चिकित्सा अधिकारी डॉ टीबी सिंह ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamta-in-crisis-due-to-arrest-of-minister-partha-chatterjee-recovery-of-crores-voices-of-differences-emerged-in-tmc/">पश्चिम

बंगाल : मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से ममता संकट में, TMC में मतभेद के स्वर उभरे, पार्थ को हटाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही