Search

 
 
 

रामगढ़ : संपादक हरिनारायण सिंह व शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

स्व हरि नारायण सिंह और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को प्रेस क्लब रामगढ़ परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
 

Ramgarh : स्व हरि नारायण सिंह और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को प्रेस क्लब रामगढ़ परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. साथ ही दो मिनट का मौन रख ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई. सभा का संचालन कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम ने किया.

 

दिलों में रहेंगे हरिनारायण और शिबू सोरेन : बीरू कुमार 

 

मौके पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड के दो लाल ने अपना जीवन झारखंड को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय दिशोम गुरु शिबू सोरेन लड़ाई लड़ रहे थे, उसी समय स्व हरि नारायण सिंह अपने कलम की धार से झारखंड की आवाज को बुलंद कर रहे थे. आज दोनों का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. स्व हरि नारायण सिंह ने झारखंड को सैकड़ों कलाम के सिपाही दिया है, जो आगे झारखंड की आवाज को बुलंद करते रहेंगे.

 

हम सभी के आदर्श थे हरिनारायण सिंह : धनेश्वर प्रसाद 

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब रामगढ़ के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि हरिनारायण सिंह हम सभी के आदर्श थे, उनका असमय जाना पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.

 

ये थे उपस्थित 

 

सहसचिव व्यास शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शंकर देवघरिया, सुरेंद्र सिंह भाटिया, संरक्षक तरुण बागी, नीरज अमिताभ, अमित कुमार सिन्हा, शिव मनोज कुमार, आरएस प्रसाद मुन्ना, नीरज सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार पटेल, उमेश सिन्हा, अनिल विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, विनीत शर्मा, निरंजन महतो, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार, आरिफ कुरैशी सहित कई पत्रकार शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही