Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: चौपादारु घाटी में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Advertisement
Advertisement

Ramgarh: ट्रक और कार के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. यह हादसा जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित चौपादारु घाटी हुई है. जहां शनिवार की देर रात जहां बलोनो कार पर ट्रक चढ़ गया, इसमें कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. मृतकों की पहचान रांची निवासी शिवकुमार राय और भास्कर कुमार झा के रूप में हुई है.

बोकारो से रांची जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिवकुमार राय और भास्कर कुमार झा बोकारो से रांची जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही कार चौपादारू घाटी में पहुंची, तीखा मोड़ और ढलान की वजह से सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी. इस टक्कर में ट्रक, कार के ऊपर चढ़ गया और दोनों की मौके पर मौत हो गयी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों युवकों के शव को कार से बाहर निकाला.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही