Search

 
 
 

रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में चदरा लदा ट्रक पलटा, 2 घंटे तक फोरलेन पर यातायात ठप

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुटूपालू घाटी में गुरुवार सुबह चदरा लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे फोरलेन सड़क पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.
 

Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुटूपालू घाटी में गुरुवार सुबह चदरा लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे फोरलेन सड़क पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

 

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे चदरा के रोल सड़क के दोनों ओर फैल गए, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई. यह घटना सुबह लगभग 6 बजे हुई, जिसके बाद 8 बजे तक घाटी में जाम की स्थिति बनी रही.

 

हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व सड़क पर बिखरे रोल को हटवाया. इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका. स्थानीय लोगों के अनुसार, चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही