Search

 
 
 

Ramgarh : राहुल दुबे गैंग का गुर्गा तुषार मिश्रा अब 28 अक्टूबर तक जिला बदर, अवधि बढ़ी

राहुल दुबे गैंग के कुख्यात अपराधी तुषार मिश्रा उर्फ शौर्य मिश्रा के खिलाफ जिला प्रशासन ने जिला बदर की अवधि बढ़ा दी है. अब वह 28 अक्टूबर तक रामगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें
  • राहुल दुबे गैंग के गुर्गा तुषार मिश्रा का जिला बदर बढ़ा
  • 28 अक्टूबर तक नहीं कर सकेगा रामगढ़ में प्रवेश

Ramgarh :  राहुल दुबे गैंग के कुख्यात अपराधी तुषार मिश्रा उर्फ शौर्य मिश्रा के खिलाफ जिला प्रशासन ने जिला बदर की अवधि बढ़ा दी है. अब वह 28 अक्टूबर तक रामगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है.  

 

दरअसल रामगढ़ पुलिस संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत मरार, मिश्रा टोला निवासी तुषार मिश्रा को पहले भी जिला बदर किया गया था, जिसकी अवधि 29 जुलाई 2026 तक थी. अब इसे तीन महीने और बढ़ा दिया गया है. 

 

रामगढ़ पुलिस के मुताबिक, तुषार मिश्रा के खिलाफ रामगढ़ और रांची जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर मामलों के छह केस दर्ज हैं. तुषार के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने तुषार के खिलाफ सीसीए की धारा 12 (2) के तहत निरुद्धादेश किया था. 

 

एसपी ने एक बार फिर उसकी जिला बदर की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद उपायुक्त ऋतुराज की अनुशंसा पर झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर उसकी जिला बदर की अवधि 29 जुलाई से बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही