Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक रिम्स रेफर

जिले में बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. यहां पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ गांव के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : जिले में बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. यहां पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ गांव के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

बताया गया कि तालाटांड़ निवासी सदाब रजा बाइक से न्यू मार्केट की ओर आ रहा था. इसी दौरान तालाटांड़ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे रांची निवासी रवि भूषण की बाइक से सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में  दोनों बाइक सवार घायल हो गए. 

 

दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदाब रजा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं रवि भूषण का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शरू कर दी  है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही