Search

 
 
 

The 50:  प्रिंस नरूला के कारण शो से बाहर हुए सिवेत तोमर, बोले- धोखा दुश्मनों से नहीं...

टीवी का पॉपुलर शो ‘द 50’ दर्शकों के दिल-दिमाग पर छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स की गेम लगातार रोमांचक होती जा रही है, लेकिन इसके साथ ही एविक्शन का सिलसिला भी जारी है.
 

Lagatar desk : टीवी का पॉपुलर शो ‘द 50’ दर्शकों के दिल-दिमाग पर छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स की गेम लगातार रोमांचक होती जा रही है, लेकिन इसके साथ ही एविक्शन का सिलसिला भी जारी है.नीलम गिरी, मोनालिसा, जाह्नवी, अदनान शेख और फैज बलोच जैसे कई कंटेस्टेंट्स पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं. अब खबर सामने आई है कि ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्जविला’ फेम सिवेत तोमर का भी शो से एविक्शन हुआ है.

 

 

 

प्रिंस नरूला की दगाबाजी के चलते विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिवेत तोमर का एविक्शन प्रिंस नरूला द्वारा दिए गए धोखे के कारण हुआ. सिवेत ने शो से बाहर आने के बाद इंस्टाग्राम पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को अनफॉलो कर दिया. साथ ही एक तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था-सबसे दुखी बात धोखे की ये होती है कि ये कभी भी दुश्मनों से नहीं मिलता. सिवेत की इस पोस्ट से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनकी और प्रिंस नरूला की दोस्ती में दरार आ गई है.

पत्रकार जीविका सिंह ने दी जानकारी

पत्रकार जीविका सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सिवेत का एविक्शन अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा, क्योंकि अभी जो एपिसोड चल रहे हैं, वे 5–6 दिन देरी से प्रसारित किए जा रहे हैं.‘द 50’ में सिवेत तोमर के एविक्शन ने दर्शकों और फैंस में काफी चर्चा छेड़ दी है. देखना होगा कि आगे के एपिसोड में उनके और प्रिंस नरूला के बीच रिश्ते पर क्या असर पड़ता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही