Search

 
 
 

रामगढ़: PVUNL का अंब्रेला डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव अभियान शुरू

 
Ramgarh: पीवीयूएन लिमिटेड ने बुधवार को अंब्रेला डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव की शुरुआत की. बच्चों को गर्मी और बारिश से बचाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गयी. अभियान के पहले दिन स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे. वहां महिला समिति ने छात्राओं को 300 छाते बांटे. ड्राइव में स्वर्णरेखा महिला समिति और बाल भवन की अध्यक्ष मीनू बत्रा ने बालिका सशक्तीकरण और शिक्षा के महत्व पर छात्राओं से बात की. इसे भी पढ़ें- 5G">https://lagatar.in/cabinets-seal-on-5g-spectrum-auction-internet-speed-will-increase-10-times/">5G

स्पेक्ट्रम की नीलामी पर कैबिनेट की मुहर, 10 गुना बढ़ जायेगी इंटरनेट की स्पीड
अध्यक्ष ने कहा कि यदि आप एक लड़के को शिक्षित करते हैं तो आप एक पुरुष को प्रशिक्षित करते हैं. लेकिन यदि आप एक लड़की को शिक्षित करते हैं, तो आप एक गांव को प्रशिक्षित करते हैं. उन्होंने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया. छात्राओं के करियर से संबंधित प्रश्नों के जवाब दिये. अध्यक्ष ने कहा कि पीवीयूएनल द्वारा छाता वितरण अभियान आसपास के गांवों के सभी स्कूलों में जारी रहेगा. छाता वितरण अभियान का एक हिस्सा है. कहा कि PVUNL का चलो स्कूल चलें कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल वापस लाना है. साथ ही उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और स्कूल छोड़ने की दर को और कम करना है. कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. उनके विकास पर देश का भविष्य निर्भर करता है. इसे भी पढ़ें-  आईपीएल">https://lagatar.in/15-seasons-of-ipl-2500-crores-to-players-as-salary-mahendra-singh-dhonis-highest-earning-got-164-crores/">आईपीएल

के 15 सीजन, खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में 2,500 करोड़, सर्वाधिक कमाई महेंद्र सिंह धोनी की, मिले 164 करोड़   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही