Search

 
 
 

रामगढ़: ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

 
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को ब्रेक फेल होने से टेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना पटेल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई. ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें चालक बुरी तरह घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सामान लदा टेलर रांची से आ रही थी. इसी दौरान पटेल चौक पर वाहन का ब्रेक फेल हो गया. सड़क पर कई स्कूली छात्र और सवारी गाड़ी जा रही थी. लेकिन टेलर चालक ने सभी को बचाते हुए वाहन को ब्रिज के डिवाइडर से टकरा दिया. इसमें टेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें चालक का पैर टूट गया. इसे भी पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/fear-of-attack-on-jharkhand-bjp-headquarters-more-than-100-personnel-of-raf-and-district-police-deployed/">झारखंड

बीजेपी मुख्यालय पर हमले की आशंका, रैफ और जिला पुलिस के 100 से ज्यादा जवान तैनात
बताया जाता है कि इसमें वाहन चालक अपने केबिन में फंस गया. वहीं वाहन में आग लग गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जल्द ही पुलिस को सूचना दी गयी. क्रेन, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को वाहन से किसी तरह बाहर निकाला गया. उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं वाहन में लगी आग को स्थानीय लोग मिट्टी और बालू छिड़ककर बुझाने में लगे रहे. बाद में दमकल की टीम बुलायी गयी. आग बुझाने के बाद पुलिस राहत कार्य में जुट गयी. इसे भी पढ़ें- बाढ़">https://lagatar.in/12-people-died-in-assam-and-19-in-meghalaya-due-to-floods-and-landslides-19-lakh-people-affected-in-assam-highest-rainfall-since-1940/">बाढ़

और लैंडस्लाइड से असम में 12 और मेघालय में 19 लोगों की मौत, असम में 19 लाख लोग प्रभावित, 1940 के बाद सबसे ज्यादा बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही