Search

 
 
 

रामगढ़ : वयोवृद्ध पत्रकार नारायण नाथ तिवारी का निधन, शोक की लहर

 
Ramgarh : रामगढ़ के रिवर साइड निवासी संवाददाता दुर्गेश नंदन तिवारी के पिता वयोवृद्ध पत्रकार एवं शिक्षक नारायण नाथ तिवारी का सोमवार को तड़के निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे. उन्होंने भुरकुंडा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल, पतरातू, गिद्दी, सयाल-उरमीरी, पतरातू, बरकाकाना सहित हजारीबाग, बोकारो और पूरे रामगढ़ जिला के प्रत्रकारों में शोक की लहर है. गिद्दी के दामोदर नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुखाग्नि उनके पुत्र दुर्गेश नंदन तिवारी ने दी. नारायण नाथ तिवारी अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री व नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़कर गये हैं. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार व स्थानीय लोग शामिल हुए. स्वर्गीय नारायण नाथ तिवारी उर्फ नाना तिवारी कोयलांचल के सबसे पुराने पत्रकार थे. वह मूल रूप से पेटरवार के रहने वाले थे. वह अपने समय में तीन जिलों रामगढ़, हजारीबाग व बोकारो के जाने-माने पत्रकार थे. साथ ही वे हिन्दी के शिक्षक भी थे. भाषा पर उनकी अद्भुत पकड़ थी. अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया. उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की. उनके निधन पर विधायक रोशनलाल चौधरी, पत्रकार मनोज कुमार सिंह, योगेंद्र सिन्हा, राजकुमार सिंह, अवध किशोर शर्मा, राकेश पांडेय, दीपक प्रसाद, सरोज कांत झा, उत्तम सिन्हा, बीरू यादव, कुमार आलोक, दीपक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, कमलेश मेहता, संजय पासवान, विजेंद्र कुमार, दिलीप प्रजापति, अनुज ठाकुर, मुकेश कुमार, पवन ठाकुर, अंकित कुमार, तन्नु उपाध्याय, दिनेश प्रसाद, कुलानंद पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, मनोज राम, मुखिया सत्यवन्ती देवी, अजय पासवान, प्राचार्य एके सिंह झा सहित शिक्षकों व समाजसेवियों ने शोक जताया है. यह भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-computerization-of-pacs-is-necessary-to-accelerate-cooperation-dc/">रामगढ़

: सहकारिता में तेजी लाने पैक्सों का कंप्यूटराइजेशन जरूरी- डीसी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही