Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

29 मार्च को ‘दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़’ मिनी मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

रामगढ़ के युवाओं में फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 मार्च को मिनी मैराथन होने जा रहा है. मैराथन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रामगढ़ के निजी होटल में हुई.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ के युवाओं में फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 मार्च को मिनी मैराथन होने जा रहा है. मैराथन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रामगढ़ के निजी होटल में हुई. बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक गोपाल राम ने की. जबकि बैठक का संचालन समिति के सचिव सीडी सिंह ने किया.

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित 15 मार्च की तिथि में बदलाव करते हुए, अब “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन का आयोजन 29 मार्च (रविवार) को किया जाएगा. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों ने मिनी मैराथन में प्रतिभागियों को शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म लॉन्च किया. मैराथन में प्रतिभागी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंलवार से ही शुरू कर दी गई है.

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि इस मिनी मैराथन में केवल झारखंड राज्य के प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और एथलिटों के शामिल होने की उम्मीद है. यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा तथा रामगढ़ में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देगा.

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिनी मैराथन को तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा. जिसमें 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग, 6 किलोमीटर महिला वर्ग तथा 2 किलोमीटर “रन एंड फन” दौड़ शामिल है.

 

10 किलोमीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रुपए, द्वितीय स्थान को 31 हजार रुपए, तृतीय स्थान को 21 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान को 11 हजार रुपए, तथा पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 7 हजार रुपए पुरस्कार राशि के रूप में दी जाएगी.

 

इसी प्रकार 6 किलोमीटर महिला वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 31 हजार रुपए, द्वितीय स्थान को 21 हजार रुपए, तृतीय स्थान को 11 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान को 7 हजार रुपए, तथा पंचम स्थान को 5 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

 

इसके अलावा 2 किलोमीटर “रन एंड फन” दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे. इस श्रेणी में टॉप 10 प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया जाएगा.

 

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, बिब नंबर, फिनिशर मेडल, रिफ्रेशमेंट एवं पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ सके.

 

राजीव जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी ‘दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़’ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया था. जिसमें रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था. इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

 

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, रूट प्लान, प्रतिभागियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.

बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय, कोषाध्यक्ष कृति गौरव, अंकित सिंह, मनीष पॉल, सुमित कुमार, सूरज कुमार सहित आयोजन समिति के कई सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही