Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और बच्चा घायल

Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय मेन रोड के पास ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर सवार पति- पत्नी अपने बच्चे के साथ जा रहे थे. तभी नईसराय डीवीसी चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि पति शहादत हुसैन और डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर ट्रेलर के शीशे तोड़ दिये. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. साथ ही मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने कहा कि नो एंट्री के समय बड़ी गाड़ियां शहर में कैसे प्रवेश कर जाती है. यह बड़ा सवाल है. लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस पैसा लेकर बड़ी गाड़ियों को प्रवेश करवाती है, जिसे आये दिन सड़क दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे है. इसे भी पढ़ें: तिसरी">https://lagatar.in/tisri-what-a-system-old-age-pension-was-canceled-by-declaring-the-living-woman-dead/">तिसरी

: हाय रे सिस्टम : जीवित महिला को मृत घोषित कर रद्द कर दिया वृद्धा पेंशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही