Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः कौशल प्रशिक्षण से महिलाएं बनें आत्मनिर्भर- पुटूस

धनंजय कुमार पुटूस ने महिलाओं से कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की. सेंटर मैनेजर अरविंद कुमार, इंचार्ज सुशील कुमार कुशवाहा व प्लेसमेंट मैनेजर नेहा सिंह ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ के रांची रोड स्थित एक्सेल डेटा सर्विसेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. पखवाड़ा का शुभारंभ सोमवार को विशेष शिविर से हुआ. इस सेंटर का संचालन मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत किया जा रहा है.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस व विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, रांची के कुलदीप कुमार शरीक हुए. इस अवसर पर सेंटर की प्रशिक्षुओं  के लिए विविध कार्यक्रम हुए. स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं के बीपी, शुगर व वजन की जांच की गई. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्हें जागरूक, सतर्क व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया.


धनंजय कुमार पुटूस ने महिलाओं से कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की. सेंटर मैनेजर अरविंद कुमार, इंचार्ज सुशील कुमार कुशवाहा व प्लेसमेंट मैनेजर नेहा सिंह ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. उन्हें सेंटर में चल रहे विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षण की जानकारी दी. एक्सेल डेटा सर्विसेज की ओर से महिलाओं के बीच सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही