Search

 
 
 

Ramgarh : भट्ठी ब्लास्ट में घायल मजदूर की मौत, आक्रोशितों ने श्री राम पावर प्लांट का गेट किया जाम

सारूबेड़ा के मुरपा स्थित श्री राम पावर प्लांट में भट्ठी ब्लास्ट की घटना में घायल मजदूर रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई. मजदूर की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग प्लांट के मुख्य गेट के पास पहुंच गए और गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
 

Ramgarh :  सारूबेड़ा के मुरपा स्थित श्री राम पावर प्लांट में भट्ठी ब्लास्ट की घटना में घायल मजदूर रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई. मजदूर की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग प्लांट के मुख्य गेट के पास पहुंच गए और गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 

Uploaded Image

 

प्रदर्शनकारियों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और लोगों से बातचीत कर रही है. प्रदर्शनकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही