Search

 
 
 

रामगढ़ में पावर प्लांट की भट्ठी ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे; दो रिम्स रेफर

Ramgarh : श्रीराम पावर प्लांट लिमिटेड में रविवार को फर्नेस ब्लास्ट होने से नौ मजदूर झुलस गए. हादसे के बाद सभी घायलों को प्रबंधन ने रामगढ़ के होप हॉस्पिटल पहुंचाया. घायलों में झारखंड के अलावा बिहार के मजदूर भी शामिल हैं. चिकित्सकों के अनुसार दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज रामगढ़ में चल रहा है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: श्री राम पावर प्लांट में रविवार को फर्नेस (भट्टी) में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जिस समय फर्नेस में स्पंज जलाने और उससे जुड़े कार्य किए जा रहे थे, उसी दौरान अचानक भट्टी फट गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई. हादसे के बाद तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

फर्नेस के फटने के बाद उसमें मौजूद पिघला हुआ गर्म लोहा और आग की लपटें आसपास फैल गईं, जिसकी चपेट में आने से मजदूर झुलस गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य में लगे दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है.

Uploaded Image

पावर प्लांट की भट्ठी ब्लास्ट

चिकित्सकों के मुताबिक दोनों 90 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. वहीं अस्पताल में भर्ती तीन अन्य मजदूरों के 40 प्रतिशत से अधिक झुलसने की बात सामने आई है.

 

ब्लास्ट के बाद प्लांट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

 

उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घायलों में राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, विजय यादव, संजय यादव और धनंजय सिंह समेत अन्य मजदूरों के नाम सामने आए हैं.

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा फर्नेस से जुड़े मैग्नेट संचालन/मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ. हादसे की वास्तविक वजह और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही