Search

 
 
 

रामगढ़: डीएवी बरकाकाना में मनाया गया विश्व कला दिवस, लिओनार्दो द विंची को किया गया याद

डीएवी बरकाकाना में विश्व प्रसिद्ध चित्रकार, वैज्ञानिक शोधकर्ता एवं विचारक लिओनार्दो द विंची के जन्मदिन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा समर्थित विश्व कला दिवस मनाया गया.
 

Ramgarh : डीएवी बरकाकाना में विश्व प्रसिद्ध चित्रकार, वैज्ञानिक शोधकर्ता एवं विचारक लिओनार्दो द विंची के जन्मदिन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा समर्थित विश्व कला दिवस मनाया गया. इस दौरान मोनालिसा जैसी प्रसिद्ध पेंटिंग के रचयिता दा विंची के कला याद किया गया.इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनुष्य के रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है. 


विद्यालय परिवार ने इस विशेष अवसर पर लिओनार्दो द विंची को याद किया.


वर्ग नवम् की अदिति ने विश्व कला दिवस की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की इस भौतिक युग में रचनाशीलता में कमी आती जा रही है, आवश्यकता इस बात की है कि हम बच्चे प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाते हुए रचनात्मकता की ओर ध्यान दें.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बलराम झा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में रचनाशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, हमें इस क्षेत्र में सतत् प्रयास करना चाहिए तभी ऐसे बच्चों को गढ़ पाएंगे जो देश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं बल्कि संरक्षण और संवर्धन करेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही