Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः शरीर, मन व मस्तिष्क के बीच संतुलन बनाने का साधन है योग- जीएम

जीएम ने कहा कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग हमारे शरीर, मन और मस्तिष्क के बीच संतुलन बनाये रखने का प्रभावी साधन है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित कॉलोनी स्टेडियम में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र की ओर से पांच दिवसीय योग बूट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के जीएम  कल्याणजी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कल्याण पदाधिकारी आशीष झा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुबोध चौधरी व पतंजलि के झारखंड प्रभारी रामजीवन पांडेय शामिल हुए. जीएम ने कहा कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग हमारे शरीर, मन और मस्तिष्क के बीच संतुलन बनाये रखने का प्रभावी साधन है. योग बूट कैंप के माध्यम से हम अपने कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना चाहते हैं.

इस मौके पर पतंजलि के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने लोगों को योगाभ्यास कराया. इसमें सीसीएल रजरप्पा के अधिकारियों, कर्मचारियों व आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को यहां योग संगम का आयोजन भव्य स्तर पर किया जायेगा. मौके पर प्रमोद पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, झलकू महतो, एकता कुमारी, सुनीता देवी, अरुण कुमार दांगी, उमेश महतो, कमलेश केसरी, सत्यम कुमार, चुकेश्वर दांगी, सोनी कुमारी सहित कई मौजूद थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही