Search

रामगढ़: योगिता कुमारी 80.4% लाकर बनी स्कूल टॉपर

  • मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैथा का शत प्रतिशत रिजल्ट, छात्राओं में खुशी .

Ramgarh : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया .जिसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा, रामगढ़ का परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं. परिणाम जारी होते छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. 

 

विद्यालय से कुल 58 छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. कुल 58 छात्राओं में 25 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 33 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी मिला है. जिसमें विद्यालय की छात्रा योगिता कुमारी, पिता महेश करमाली ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनीं. 


वहीं स्वेता कुमारी पिता संतोष महतो ने 75.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान, प्रिया कुमारी पिता किशोर महतो ने 74.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान, कुसुम कुमारी पिता प्रमोद कुमार 74.2 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान, प्रिया कुमारी पिता महेंद्र बेदिया और इंदु कुमारी पिता खेटू मुंडा ने 73 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है. 

 


गौरतलब है कि पहली बार रामगढ़ जिला में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ सीबीएसई कोर्स में जोड़ा गया. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा में जिले भर के बच्चियों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय से जोड़ा गया था. 

 

यहां छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण ही नहीं बल्कि आने वाले छात्राओं के लिए भी नया पायदान को खड़ा किया है. इस सफलता पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने विद्यालय के सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के वार्डेन और शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है. जो आज बच्चियों ने बेहतर परिणाम देकर रामगढ़ जिला का नाम रौशन किया है. 

 


वहीं इस संबंध में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि पहली बार कस्तूरबा रामगढ़ की छात्राओं ने सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर परिणाम दिया है आने वाला समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्राओं को और बेहतर करने के लिए विभाग से जो सहयोग होगा उसे सारे सुविधा छात्राओं को मुहैया कराई जाएगी ताकि परिणाम में और बेहतर सुधार किया जा सके. 

 

बधाई देने वाले में वार्डेन अल्पना कुमारी, शिक्षिका आयुषी प्रेरणा मिंज, सुगंधा कुमारी पृशिला कच्छप,सुलेखा कुमारी दीपिका कुमारी, श्रावंती कुमारी, ज्ञानी रानी मीरा रानी सरस्वती कुमारी पूनम कुमारी प्रतिमा कुमारी रीना महतो सौरभ कुमार प्रजापति निशा कुमारी पिंकी कुमारी राजेश यादव प्रीति कुमारी सहित कई लोगों ने छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//