Search

 
 
 

रामगढ़ः ड्यूटी से लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत

वंश कुमार ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था. तभी हथमारा पोचरा के समीप किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
 
युवक वंश कुमार की फाइल फोटो.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के हथमारा पोचरा में गजराज टाटा मोटर्स के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक वंश कुमार (22 वर्ष) की मौत हो गई. घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है. वंस कुमार दिगवार लाइन टोला निवासी संतोष महतो का पुत्र था. वह बिहार फाउंड्री कंपनी में कार्यरत था.


बताया गया कि वंश कुमार ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था. तभी हथमारा पोचरा के समीप किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए NH-33 को जाम कर दिया.


सूचना मिलते ही कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया. खबर लिखे जाने तक माण्डू CO घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही